अगर समस्याओं का समाधान नही मिल रहा तो जरूर पढ़ें....!!!
नमस्कार दोस्तो। एक बार फिर से हाज़िर है आपके लिये एक ऐसी स्टोरी लेकर जो फिर आपको कुछ सिखा कर जरूर जायेगी, तो देर की किस बात की चलिए फिर, शुरु करते है..... एक बार एक राजा था जिसकी कोई संतान नही थी। उसने बहुत कोशिश की मन्नते मांगी लेकिन संतान ना हो सकी, आखिर में उसने सोचा कि इस राज्य को चलाने के लिये लायक उत्तराधिकारी कैसे खोजे ? उसने अपने सभी मंत्रियो से सलाह करने के बाद एक आलीशान महल बनवाया ओर उसके मुख्य द्वार पर एक गणित का सूत्र लिखवा दिया और पूरे राज्य में घोषणा करवा दी, कि जो भी इंसान इस द्वार को खोलेगा उसे ही पूरे राज्य का आने वाला राजा घोषित कर दिया जायेगा। लेकिन एक शर्त है- ये द्वार तभी खुलेगा जब इस पर लिखे हुए फॉर्मूले को कोई सॉल्व कर पायेगा, पूरे राज्य के बड़े बड़े गणितज्ञ लग गये लेकिन कोई उस फॉर्मूले को सॉल्व नही कर पाया सब अपना अपना दम लगा कर थक चुके थे, महीने बीत चुके थे लेकिन कोई उस फॉर्मूले का हल नहीं ढूंढ पाया था। एक दिन सुबह सुबह एक साधारण सा दिखने वाला लड़का उस राजा एक दरबार मे आया और बोला कि राजा साहब एक बार मै भी कोशिश कर के देखना चाहता हु। राजा बोले कि बेटा जब इतने ब...