Posts

Showing posts with the label Travel Guide

हिमालय की गोद मे बसा यह शहर है बेहद खूबसूरत(दार्जलिंग)

Image
नमस्कार दोस्तो।। अगर आप भी बना रहे है, कही घूमने जाने का प्लान, तो ये हिल स्टेशन हो सकता है। आपके लिये बेस्ट ऑप्शन, हसीन वादियां, मनमोहक नजारे, ठंडी ताजी हवा, ऊँचे ऊँचे शाल के पेड़, रंग बिरंगे फुल, बर्फीली घाटिया, ओर बर्फ से लदे पहाड़, दोस्तो में बात कर रहा हु दार्जलिंग की यहाँ के बारे में किसने नही सुना होगा। लेकिन आप विस्तार से इस जगह के बारे में नही जानते होंगे, अगर आप की इच्छा है यहाँ घूमने जाने की तो हमारा ये आर्टिकल है आपके बड़े काम का, तो चलिये दोस्तो सुरु करते है अपना आर्टिकल....... दार्जलिंग, भारत के पूर्व मे हिमालय की गोद मे बसी यह नगरी स्वर्ग से कम नही है। यह नगरी अपने प्राकृतिक सौंदर्य, दार्जलिंग चाय संपदा ओर यहाँ के विभिन्न मनमोहक स्थान जैसे टाइगर हिल, घूम रॉक, संदकफू, लेबांग रेसकोर्स, बतासिया लूप, विक्टोरियम जलप्रपात, रॉक गार्डन, सेंथल झील, सिंगला, घूम मठ, जापानी मंदिर, लायड वनस्पति उधान, नेचुरल हिस्ट्री संग्राहलय, हिमालय पर्वतारोहण, हिमालय हिन्दी भवन, दार्जलिंग रोपवे, शाक्या मठ, चाय के बागान आदि के लिये प्रसिद्ध है। यह आने के बाद आपको जो अनुभव होगा, उसे आप शब्दो मे ...

ऐसी जगह जहाँ से आप देख सकते हो एक साथ हिमालय पर्वत श्रृंखला, बहुत ही खूबसूरत जगह(मुक्तेश्वर टाउन, उत्तराखंड)

Image
नमस्कार दोस्तो।। अगर आप भी बना रहे है, कही घूमने जाने की योजना, तो ये हिल स्टेशन हो सकता है। आपके लिये बेस्ट ऑप्शन, क्योकी अगर आपने इस प्लेस के बारे में आज ये ब्लॉग पूरा पढ़ लिया, तो आपका भी सपना होगा, एक दिन यहाँ जाना........इतनी प्यारी जगह है मुक्तेश्वर , मुक्तेश्वर, मुक्तेश्वर उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक बहुत ही सुंदर टाउन है। इसका नाम 350 साल पुराने भगवान शिव जी के। प्रशिद्ध मंदिर, मुक्तेश्वर मंदिर के नाम पर मुक्तेश्वर पड़ा। कमाऊ की पहाड़ियों में 286 मीटर(7500 फ़ीट) ऊँचाई पर स्थित है। यह शहर अपने शांत वातावरण के लिये भी जाना जाता है। इसलिए इसे साइलेंट सिटी भी कहते हैं। 220 वर्ग मील के क्षेत्र में फैली 22 से अधिक बर्फीली चोटियां और घने देवदार के जंगल इस शहर को खास बनाने का काम करते हैं। यहां घूमने-फिरने के लिहाज से कई दर्शनीय स्थल मौजूद हैं। यहाँ से नंदा देवी, त्रिशुल आदि हिमालयी पर्वतों की चोटी साफ दिखाई देती है अगर मौसम साफ हो, तो हिमालय की पर्वत चोटियों के पीछे उगते सूरज को देखने का जो अनुभव होता है, ना वह मन मोह लेता है। बड़ा ही कमाल का नजारा होता है। ओर सबसे बड़ी बात आप य...

हिमालय की गोद मे फूलो की खूबसूरती अगर आप यहाँ नही गये तो फिर आपने कुछ नही देखा....!!!

Image
नमस्कार दोस्तो, अगर आप भी इन गर्मियों की छुट्टियों में कही घूमने की योजना बना रहे हैं, तो ये आपके लिये बेस्ट ऑप्शन है। मैं आज आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताना चाहूँगा, जिसके बारे में सुनकर आपका मन वहाँ जाने के लिये बेचैन हो उठेगा।। जी हाँ दोस्तो में बात कर रहा हूँ, फूलो की घाटी राष्ट्रीय पार्क की!!! यह एक ऐसी जगह है इसके बारे मे जानने के बाद आप एक बार तो आप यहाँ जाना जरूर चाहेंगे। क्योकी यह एक ऐसी जगह है जो हर इंसान को मंत्र मुग्ध कर देती है, ओर वह अपना अनुभव पूरी लाइफ में कभी नही भूल पाता है। दोस्तो सोच कर देखिये आप की नजर जहा भी जाये दूर दूर तक बेहद खूबसूरत फूलो से लदी वादी हो तो कैसा लगेगा....सच मे इस जगह को देख कर आपको प्रकृति से प्यार हो जायेगा, और आपका मन इस जगह को कभी छोड़कर जाने का नही करेगा। दोस्तो उत्तराखंड के चमोली जनपद के उच्च हिमालयी  छेत्र में समुद्रतल से 3962 मीटर की ऊंचाई पर स्थित 87.5 वर्ग किलोमीटर छेत्र में फैली यह घाटी कुदरत का बेजोड़ नमूना है। यह वही घाटी है, जिसका ज़िक्र रामायण और महाभारत में नंदकानन के नाम से हुआ है, लेकिन वर्तमान में इस घाटी का...