हिमालय की गोद मे बसा यह शहर है बेहद खूबसूरत(दार्जलिंग)
नमस्कार दोस्तो।। अगर आप भी बना रहे है, कही घूमने जाने का प्लान, तो ये हिल स्टेशन हो सकता है। आपके लिये बेस्ट ऑप्शन, हसीन वादियां, मनमोहक नजारे, ठंडी ताजी हवा, ऊँचे ऊँचे शाल के पेड़, रंग बिरंगे फुल, बर्फीली घाटिया, ओर बर्फ से लदे पहाड़, दोस्तो में बात कर रहा हु दार्जलिंग की यहाँ के बारे में किसने नही सुना होगा। लेकिन आप विस्तार से इस जगह के बारे में नही जानते होंगे, अगर आप की इच्छा है यहाँ घूमने जाने की तो हमारा ये आर्टिकल है आपके बड़े काम का, तो चलिये दोस्तो सुरु करते है अपना आर्टिकल....... दार्जलिंग, भारत के पूर्व मे हिमालय की गोद मे बसी यह नगरी स्वर्ग से कम नही है। यह नगरी अपने प्राकृतिक सौंदर्य, दार्जलिंग चाय संपदा ओर यहाँ के विभिन्न मनमोहक स्थान जैसे टाइगर हिल, घूम रॉक, संदकफू, लेबांग रेसकोर्स, बतासिया लूप, विक्टोरियम जलप्रपात, रॉक गार्डन, सेंथल झील, सिंगला, घूम मठ, जापानी मंदिर, लायड वनस्पति उधान, नेचुरल हिस्ट्री संग्राहलय, हिमालय पर्वतारोहण, हिमालय हिन्दी भवन, दार्जलिंग रोपवे, शाक्या मठ, चाय के बागान आदि के लिये प्रसिद्ध है। यह आने के बाद आपको जो अनुभव होगा, उसे आप शब्दो मे ...