हिमालय की गोद मे बसा यह शहर है बेहद खूबसूरत(दार्जलिंग)
नमस्कार दोस्तो।। अगर आप भी बना रहे है, कही घूमने जाने का प्लान, तो ये हिल स्टेशन हो सकता है। आपके लिये बेस्ट ऑप्शन,
हसीन वादियां, मनमोहक नजारे, ठंडी ताजी हवा, ऊँचे ऊँचे शाल के पेड़, रंग बिरंगे फुल, बर्फीली घाटिया, ओर बर्फ से लदे पहाड़, दोस्तो में बात कर रहा हु दार्जलिंग की यहाँ के बारे में किसने नही सुना होगा। लेकिन आप विस्तार से इस जगह के बारे में नही जानते होंगे, अगर आप की इच्छा है यहाँ घूमने जाने की तो हमारा ये आर्टिकल है आपके बड़े काम का, तो चलिये दोस्तो सुरु करते है अपना आर्टिकल.......
दार्जलिंग, भारत के पूर्व मे हिमालय की गोद मे बसी यह नगरी स्वर्ग से कम नही है। यह नगरी अपने प्राकृतिक सौंदर्य, दार्जलिंग चाय संपदा ओर यहाँ के विभिन्न मनमोहक स्थान जैसे टाइगर हिल, घूम रॉक, संदकफू, लेबांग रेसकोर्स, बतासिया लूप, विक्टोरियम जलप्रपात, रॉक गार्डन, सेंथल झील, सिंगला, घूम मठ, जापानी मंदिर, लायड वनस्पति उधान, नेचुरल हिस्ट्री संग्राहलय, हिमालय पर्वतारोहण, हिमालय हिन्दी भवन, दार्जलिंग रोपवे, शाक्या मठ, चाय के बागान आदि के लिये प्रसिद्ध है। यह आने के बाद आपको जो अनुभव होगा, उसे आप शब्दो मे बयान नही कर पाओगे।
दार्जलिंग की खूबसूरती....!!!
यहाँ जाते वक्त रास्ते मे पड़ने वाले आकर्षक नजारे जैसे ऊँचे ऊँचे पहाड़, घने जंगल, नदियों का संगम, ताजी ठंडी ठंडी हवा, खूबसूरत वादिया, आपका मन मोह लेंगी.....
यहाँ के मुख्य आकर्षण....!!!
1. टाइगर हिल:-
![]() |
Tiger Hill |
कैसा अनुभव होगा, जब आपको लगेगा सूर्य आपकी आंखों के सामने ही उदय हो रहा है जी हाँ दोस्तो यहाँ आपको वाकई में सूर्योदय का बड़ा ही कमाल का नजारा देखने को मिलेगा। जिसे देखने हर साल लाखों लोग यहाँ आते है। समुद्रतल से लगभग 2800 मीटर की ऊँचाई ओर दार्जलिंग से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस जगह आप सूर्योदय का शानदार नजारा देख सकते है, ओर साथ ही साथ आपको कंचनजंघा पर्वतमाला ओर हिमालय पर्वतमाला के मनमोहक नजारे देखने को मिलेंगे।
2. दार्जलिंग हिमालयन रेलवे:-
![]() |
Himalayan Railway |
दोस्तो इसे टॉय ट्रेन भी कहा जाता है इसमें बैठ कर हम दार्जलिंग की सुंदरता का नजारा देख सकते है अठारवीं शताब्दी में सुरु हुई, 78 किलोमीटर लम्बी यह यात्रा अपने आपमे एक अदभुत अनुभव कराती है। यूनेस्को की तरफ से इसे वर्ष 1919 में ही विश्व धरोहर स्थल(World Heritage Site) घोषित कर दिया गया था।
3. हैप्पी वैली टी स्टेट(Happy valley tea state):-
![]() |
Happy valley tea state |
दार्जलिंग से मात्र 2km की दूरी पर लगभग 437 एकड के बड़े क्षेत्र में फैला यह चाय का बागान दुनिया का दूसरा सबसे पुराना चाय का बागान है जिसकी स्थापना सन 1854 में की गयी थी। यहाँ आप आराम से घुम सकते है और खास बात आप यहाँ से हैप्पी वैली चाय को भी खरीद सकते हो।
4. बतासिया लूप(Batasia Loop):-
![]() |
Batasia Loop |
बतासिया लुप को आजादी से पहले विभिन्न लड़ाइयों में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिये बनाया गया था। इसके अलावा ये जगह बहुत खूबसूरत है। जिसके कारण शाम के समय ये जगह फोटोग्राफी के लिये बहुत ही उपयुक्त है, ओर अगर आप स्थानीय चीजो की खरीदारी करना चाहते हो तो इसके लिये भी ये जगह परफेक्ट है, इस जगह की खूबसूरती का अनुभव आप टॉय ट्रेन में बैठ कर भी कर सकते है, क्योकी ये ट्रैन यहाँ से गुजरते वक्त पूरे 360° पर घूमती है।
5. ऑब्जर्वेटरी हिल(Observatory Hill):-
यह दार्जलिंग के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। क्योकी यहाँ से कंचनजंघा पर्वत का नजारा मन मोह लेने वाला होता है, ओर दूसरी इससे भी बड़ी बात यहाँ पर शिवजी का एक बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर स्थित है जहाँ पर आपको महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
6. बर्बोटाय रॉक गार्डन(Barbotay Rock garden):-
दार्जलिंग से लगभग 10km की दूरी पर यह गार्डन पत्थरो को विशेष प्रकार से काटकर बनाया गया है। ये बहुत ही शानदार ओर खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है, यहाँ पर खुद से बनाये गये कृतिम झरने, झूले आदि बहुत सारी मनोरंजन की चीजें मौजुद है।
दार्जलिंग से लगभग 18 से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ यह पार्क रेड पांडा ओर हिमालयन ब्लैक बियर का घर माना जाता है। यह पार्क विभिन्न प्रकार की वनस्पतियो से भरा हुआ है, ओर सबसे बड़ी बात यहाँ आपको पक्षियों की लगभग 120 प्रजातियो को देखने का मौका मिलेगा। इस पार्क की जितनी तारीफ की जाये कम है, क्योकी इसकी खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।
8. दार्जलिंग रोपवे(Darjling Ropeway):-
![]() |
Darjeeling Ropeway |
दार्जलिंग चोक बाजार से सिंगामारी तक 3km लम्बी ओर 45 मिनट की ये यात्रा अपने आप मे एक विस्मयकारी राइड है, इस राइड में आप चाय के बागानों, वाटर फाल, सुन्दर पहाड़ियों आदि के नजारो का आनंद ले सकते है। ये भी आपके लिये एक अदभुत अनुभव होगा।
कब जाना बेस्ट रहेगा...!!!
अप्रैल से जून
वैसे तो गर्मियों का महीना अप्रैल से जून के बीच दार्जिलिंग जाने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है क्योंकि इस दौरान दार्जिलिंग में बहुत ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती औऱ मौसम सुहावना रहता है। गर्मी के मौसम में भी दार्जिलिंग का औसत तापमान 25 डिग्री के आसपास रहता है। दिनभर अच्छी हवा चलती रहती है और शामें तो और भी सुहावनी होती हैं। ऐसे में आप साइटसीइंग के साथ ही कई दूसरी आउटडोर ऐक्टिविटीज में भी शामिल हो सकते हैं।
अक्टूबर से मार्च
अकटूबर वह महीना है जब दार्जिलिंग में मॉनसून का सीजन खत्म हो चुका होता है और हल्की ठंड शुरू हो जाती है। नवंबर के आखिरी सप्ताह से लेकर जनवरी महीने तक दार्जिलिंग में अच्छी खासी और जबरदस्त ठंड पड़ती है और इस दौरान यहां का औसत तापमान 5 डिग्री के आसपास रहता है। हालांकि कभी कभार तापमान माइनस में भी चला जाता है और बर्फबारी होती है। इस दौरान आपको अपने गर्म कपड़े साथ रखने चाहिए। ठंड के मौसम में आप दार्जिलिंग में घूमने और साइटसीइंग का मजा तो ले सकते हैं क्योंकि यहां पूरे दिन आसमान साफ रहता है और धूप खिली रहती है लेकिन शाम और रात में ठंड बहुत होती है।
कुल मिलाकर देखें तो अक्टूबर और नवंबर का महीना दार्जिलिंग में घूमने के लिहाज से सबसे बेस्ट है। उस वक्त शरद ऋतु का मौसम रहता है और तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच रहता है। ना बहुत ज्यादा सर्दी और ना ही गर्मी। ऐसे में आप खुलकर इंजॉय कर सकते हैं..
कैसे पहुँचे दार्जलिंग.....!!!
![]() |
Way of Darjeeling |
दार्जलिंग एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इसलिये यहाँ सड़क, हवाई, ओर रेलमार्ग से बड़ी आसानी से पहुँच सकते है।
सड़क मार्ग = दार्जलिंग सड़क मार्ग द्वारा सिलीगुड़ी से जुड़ा हुआ है, सिलीगुड़ी से दार्जलिंग आप 2 से 3 घण्टे में सड़क मार्ग द्वारा पहुँच सकते हो। कोलकाता से सिलीगुड़ी के लिये प्राइवेट ओर सरकारी बसे आपको बड़े आराम से मिल जायेंगी।
हवाई मार्ग = आप यहाँ दार्जलिंग के सबसे नजदीकी हवाई अड्डे बागदोगरा(सिलीगुड़ी) तक देश के किसी भी हिस्से से हवाई मार्ग तक पहुँच सकते हो। यहाँ से दार्जलिंग लगभग 90km की दूरी पर स्थित है।
रेलमार्ग = दार्जलिंग का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन न्यू जलपाईगुड़ी है कोलकाता से लगभग दर्जनभर ट्रेने सीधी न्यू जलपाईगुड़ी जाती है। यहाँ से दार्जलिंग लगभग 80 से 100 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
एक ओर खूबसूरत ओर प्यारी डेस्टिनेशन इसके बारे में जान लिया तो यहाँ जाना सपना बन जायेगा = मुक्तेश्वर (उत्तराखंड)
एक ओर खूबसूरत ओर प्यारी डेस्टिनेशन इसके बारे में जान लिया तो यहाँ जाना सपना बन जायेगा = मुक्तेश्वर (उत्तराखंड)
तो दोस्तो कैसा लगा हमारा आज का आर्टिकल, कमेंट करके जरूर बताइयेगा। चलिये दोस्तो फिर मिलते है अगले संडे ऐसे ही एक ओर मज़ेदार आर्टिकल के साथ..!!!
अगर आप भी विस्तार से जानना चाहते है, किसी शहर या जगह के बारे में, तो आप हमे मेल कर सकते है..!!!
Email id - apnipaltan007@gmail.com
अगर आप भी विस्तार से जानना चाहते है, किसी शहर या जगह के बारे में, तो आप हमे मेल कर सकते है..!!!
Email id - apnipaltan007@gmail.com
ThankYou
BY_@TeamApnipaltan
BY_@TeamApnipaltan
Wowww.... Like a dream city😍😍😍😍😍
ReplyDelete