diwali in 2020 | essay on diwali in hindi | apnipaltan
diwali in 2020 | essay on diwali in hindi | apnipaltan
Happy diwali |
नमस्कार दोस्तो, आशा करते है आप सभी अच्छे होंगे, खुश होंगे।। आज हम आपको भारत के सबसे प्रमुख त्योहार दीपावली के बारे में विस्तार से बतायेंगे, इस आर्टिकल की मदद से आप दिपावली के ऊपर essay भी लिख सकते है।
दीपावली क्यों मनाते है ?
दीपावली मनाने का कारण क्या है ?
दीपावली का अर्थ क्या है ?
दिवाली का महत्व क्या है ?
Happy diwali |
दिपावली,
भारत देश में मनाया जाने वाले सबसे प्रमुख त्यौहारो में से एक है। दीपावली को सभी भारतवासी बड़ी धूम धाम से एक साथ मिलकर मनाते हैं। आपको बता दें कि दिपावली सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर रहने वाले भारतीय और अन्य लोग भी बहुत धूम धाम से मनाते हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताने वाले कि दिपावली का त्यौहार कैसा होता है, दीपावली क्यों मनाते है, दीपावली मनाने का कारण क्या है, दीपावली का अर्थ क्या है ?
दीपावली का त्योहार कब मनाया जाता है ?
दिपावली का त्यौहार हर किसी के लिए खुशियां लेकर आता है, फिर चाहे बच्चा हो या बड़ा हर कोई इस त्यौहार का बड़े ही बेसब्री के साथ इंतजार करता है, दीपावली को कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है जो ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर या नवंबर महीने में पड़ता है।
ओर google के अनुसार इस साल 2020 में हम दीवाली को 14 november को मनाने वाले है
ओर google के अनुसार इस साल 2020 में हम दीवाली को 14 november को मनाने वाले है
दीपावली हम क्यों मनाते है ?
यह बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए हर किसी का सबसे महत्वपूर्ण और पसंदीदा त्यौहार है इस दिन हमारे भगवान मर्यादा पुरषोत्तम श्री रामचन्द्र जी 14 वर्ष का वनवास पूर्ण करके अयोध्या लौटे थे। उनके वापस लौटने की खुशी में पूरे अयोध्या वासियो ने नगर मिट्टी के दीपो से बहुत भव्य तरीके से सजाया था। एक बात ये भी है की अयोध्या लौटने से पहले राम जी ने अहंकारी रावण का वध भी किया था, इसलिये इस त्योहार को हम बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी मानते है। एक कहानी ये भी है कि इसी दिन सिखों द्वारा मुगल सम्राट जहांगीर से ग्वालियर जेल में बन्द अपने 6 वें गुरु, श्री हरगोबिंद जी को रिहा करवा लिया था।
दीपावली कैसे मनाई जाती है ?
दीपावली आने से पहले सभी लोग अपने घरों की साफ - सफाई करते है, ओर अपने घरों को रोशनी से दुल्हन की तरह सजाते है, दीपावली से पहले बाजार की रौनक भी बढ़ जाती है, विशेष रूप से पटाखों ओर मिठाइयों की दुकानों को खुब अच्छी तरह से व्यवस्थित कोय जाता है।
इन दिनो बाजारों को एक दुल्हन की तरह रोशनी से सजाया जाता है ताकि वह इससे अद्भुत दिख सके। इस दिन बाजार बड़ी भीड़ से भरा होता है, विशेष रूप से बच्चों को बाजार से नए कपड़े, पटाखे, मिठाई, उपहार, मोमबत्तियां और खिलौने मिलते हैं।
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार सूर्यास्त के बाद लोग देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। वे अधिक आशीर्वाद, स्वास्थ्य, धन और उज्जवल भविष्य पाने के लिए भगवान और देवी से प्रार्थना करते हैं। वे दिवाली त्यौहार के सभी पांच दिनों में खाद्य पदार्थों और मिठाई के स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं। लोग इस दिन पासा, कार्ड गेम और कई अन्य प्रकार के खेल खेलते हैं। वे अच्छी गतिविधियों के करीब आते हैं और बुरी आदतों को दूर करते है।
दीपावली के आस - पास के त्योहार
पहले दिन धनतेरस या धन्त्ररावदाशी के रूप में जाना जाता है जिसे देवी लक्ष्मी की पूजा करके मनाया जाता है। लोग देवी को खुश करने के लिए आरती, भक्ति गीत और मंत्र गाते हैं। दूसरे दिन नरका चतुर्दशी या छोटी दिवाली के रूप में जाना जाता है जिसे भगवान कृष्ण की पूजा करके मनाया जाता है क्योंकि उन्होंने राक्षस राजा नारकसुर को मार डाला था। तीसरे दिन मुख्य दिवाली दिवस के रूप में जाना जाता है जिसे शाम को रिश्तेदारों, दोस्तों, पड़ोसियों और जलती हुई फायर क्रैकर्स के बीच मिठाई और उपहार वितरित करते हुए देवी लक्ष्मी की पूजा करके मनाया जाता है। चौथे दिन भगवान कृष्ण की पूजा करके गोवर्धन पूजा के रूप में जाना जाता है। लोग अपने दरवाजे पर पूजा करकेगोबर के गोवर्धन बनाते हैं। पांचवें दिन यम द्वितिया या भाई दौज के रूप में जाना जाता है जिसे भाइयों और बहनों द्वारा मनाया जाता है। बहनों ने अपने भाइयों को भाई दौज के त्यौहार का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित करती हैं।
अगर आप हमारे ओर आर्टिकल पढ़ना चाहते है तो नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे👇👇👇
आशा करते है, आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा, अगर पसंद आया हो,
तो प्लीज़ इसे अपने व्हाट्सएप ग्रुप्स ओर other सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर जरूर करियेगा। फिर मिलते है आपसे किसी ओर नये टॉपिक के साथ, हमारा आर्टिकल आपको कैसा लगा, कमेंट करके जरूर बताइयेगा।
ज्यादा जानकारी या किसी सुझाव के लिये आप हमारी ईमेल आई डी = apnipaltan007@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते है
Thank You
BY_TeamApniPaltan
Diwali ke liye Bahut hi Sundar essay
ReplyDeleteDiwali Essay in Hindi