Success tips in hindi - फ्री टाइम में क्या करे - apnipaltan

Success tips in hindi - फ्री टाइम में क्या करे

Apnipaltan
Success tips

नमस्कार दोस्तो, आशा करते है आप सभी अच्छे होंगे, खुश होंगे।। में आपका दोस्त फिर से हाज़िर हूँ। आपके लिये Success tips लेेेकर दोस्तो कोरोना वायरस महामारी का रूप ले चारो ओर फैल चुका है. इस वजह से हम सभी अपने अपने घर है। 
मन नही लगता आखिर कितना सोये, कितना tv देखे, दोस्तो से मिलने का मन है लेकिन अपने स्वास्थ्य की चिंता है तो किसी से मिलने जा नही सकते, लेकिन ऐसे में कुछ काम है जिन्हें हम घर बैठे कर इस टाइम का यूज़ बड़े अच्छे से कर सकते है। और इन्हें करने से हम बोर होने से तो बचेंगे ही साथ ही साथ अपने आपको अपग्रेड भी कर लेंगे तो आइये जानते है।
वो क्या क्या चीजे है ?
जिन्हें हम घर मे रह कर ही कर सकते है, समझते है स्टेप बाई स्टेप लेकिन इसके लिये आपको हमारे इस आर्टिकल को बड़े ध्यान से पढ़ना है क्योकी आर्टिकल में बड़ी डीपली सारे पॉइंट्स को explain किया गया है तो चलिये दोस्तो सुरु करते है.
Skill devlopment
Skill devlopment

1. Skill development

दोस्तो ये सबसे बेस्ट टाइम है अब जब मोदी जी ने कह ही दिया है कि 21 दिन अपने घर रहिये तो क्यु ना कोई ना कोई अपने वर्क से रिलेटिड स्किल डेवलप की जाये जैसे स्टूडेंट्स अगर किसी सब्जेक्ट में कमजोर है तो उसकी तैयारी कर सकते है, अगर नोकरी-पैशा है तो अपनी जॉब सेक्टर में ऐसे कोन से स्किल है जिस से हम वहाँ जल्दी प्रमोशन मिले सके, हम तरक्की कर पाये ऐसे स्किल्स डेवेलप कर सकते है, ओर अगर बिजनेस पर्सन है तो अपने व्यापार को कैसे आगे बढ़ाना है उसकी तैयारी कर सकते है।
ओर अगर आप बहुत दिनों से कुछ प्लान कर रहे थे जैसे कुकिंग, डांसिंग, स्केच ड्राइंग, इत्यादि कोई भी स्किल सीखने का तो दोस्तो चिंता की कोई बात नही है क्योकी इन्हें हम इंटरनेट की हेल्प से बड़ी आसानी से सीख सकते है। तो कुल मिलाकर हमारे पास ये बहुत अच्छा समय है अपने अंदर मनचाही स्किल को डेवलप करने का.

2. Self Upgradation 

किसी महापुरुष ने बड़े ही कमाल की बात कही है कि "उत्तम ज्ञान ही सफलता की कुंजी है" क्यों ना हम इस टाइम का सदुपयोग अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिये करे. और उसका सबसे अच्छा माध्यम किताबे ओर यूट्यूब हो सकता है।
हम लाइफ में हमेशा कुछ किसी ना किसी क्षेत्र में ऊँचा मुकाम पाना चाहते है उसके लिये हमारे पास क्षमताऐ तो होती है लेकिन कभी कभी दिशा नही मिल पाती और उस दिशा को पाने का इससे अच्छा मौका हमे मिल ही नही सकता है। 
क्यु ना हम उन सभी महान विभूतियों के जीवन गाथा उनके strugle की कहानीयां पढ़े, सुने जिनसे हम लाइफ में प्रभावित है, ताकी हमे भी एक सही दिशा मिल पाये। ओर इसके लिये आपको जिन भी किताबो की जरूरत होगी वो आपको गूगल बाबा की मदद से आसानी से pdf फ़ाइल के रूप में उपलब्ध हो जायेगी कुछ हमे फ्री में मिल जायेगी और कुछ के लिये हमें थोड़ा मूल्य चुकाना पड़ेगा। ओर ये तय है दोस्तो आज किया गया यह प्रयोग आपको आपके लक्ष्य के ओर नजदीक ले जायेगा🏆🏆🏆

Health tips
Health Tips

3. Chance to fix health issues

अभी तक हम सभी अपनी डेली लाइफ में इतना व्यस्त थे, कि अपनी सेहत तक पर ध्यान नही दे पा रहे थे। लेकिन इस 21 दिन के ब्रेक के कारण हमें एक शानदार मौका मिला है अपनी शरीर को स्वस्थ करने का, अगर हमें कोई शारीरिक या मानसिक समस्या है तो हम उसे योग, मेडिटेशन, ओर बहुत सारी ऐसे पद्धति है, जिनसे घर पर ही समाधान कर सकते है तो क्यु ना मोके का फायदा उठाया जाये।

4. Habits

आदतें यह वो शब्द है जो काफी हद तक ये तय करता है कि आप लाइफ में कामयाब होंगे या नाकामयाब, क्योकी दोस्तो आपने किसी से या तो सुना होगा या कही ना कहीं पढ़ा होगा कि एक खराब आदत ने उस शख्स की जिंदगी बर्बाद कर दी, दोस्तो अगर आपको भी कोई ऐसी आदत है जो आपको भी नाकामयाबी की तरफ ले कर जा रही है तो आपके पास पर्याप्त टाइम है उसे छोड़ने का, क्योंकि एक रिसर्च के मुताबिक अगर किसी भी काम को हम 21 दिन तक ना करे तो वो धीरे धीरे हमारे सबकॉन्शियस माइंड से डिलीट होने लगता है यानी हम उसे भूलने लगते है इसलिये अगर आपके पास भी है कोई खराब आदत या आप भी अपने अंदर करना चाहते है कोई बदलाव तो अभी उठाइये कागज ओर कलम ओर बदल डालिये अपनी आदतों को🏌️


Family Time
Family Time

5. Family

अगर आप भी अपने फैमिली वालो के ताने सुन सुन के परेसान थे कि हमारा बेटा/बेटी हमे टाइम ही नही देता तो अब है आपके पास मौका उन सभी के साथ भरपूर टाइम बिताने का ओर खुब सारी खट्टी-मीठी यादें create करने का जिन्हें आप फ्यूचर में याद करो तो आपके फेस पर मैजिकल स्माइल आ जाये😊😊😊

ऐसे ही ओर भी life changing आर्टिकल पढ़ने के लिये नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे👇👇👇

Life. Changing articles

Inspirational short stories in hindi



आशा करते है, आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा, अगर पसंद आया हो, 
तो प्लीज़ इसे अपने व्हाट्सएप ग्रुप्स ओर other सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर जरूर करियेगा। फिर मिलते है आपसे किसी ओर नये टॉपिक के साथ, हमारा आर्टिकल आपको कैसा लगा, कमेंट करके जरूर बताइयेगा।

ज्यादा जानकारी या किसी सुझाव के लिये आप हमारी ईमेल आई डी = apnipaltan007@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते है

Thank You
BY_TeamApniPaltan

Comments

Popular posts from this blog

Coronavirus के वजह से इस लॉकडाउन, इस संकटकाल से हमे कुछ बातें जरूर सीखनी चाहिये - apnipaltan

2 most motivational stories in hindi | छोटी तितली के संघर्ष की कहानी | success stories for motivation | apnipaltan

Lockdown में खुश और स्वास्थ्य रहने के 3 अचूक उपाय | how-to-remove-stress-tension-in-hindi