Coronavirus के वजह से इस लॉकडाउन, इस संकटकाल से हमे कुछ बातें जरूर सीखनी चाहिये - apnipaltan
Coronavirus के वजह से इस लॉकडाउन, इस संकटकाल से हमे कुछ बातें जरूर सीखनी चाहिये - apnipaltan
नमस्कार दोस्तो, आशा करते है आप सभी अच्छे होंगे, खुश होंगे।। में आपका दोस्त फिर से हाज़िर हूँ। आज हम सभी कोरोना वायरस की वजह से अपने अपने घरों में है पुरा देश लॉकडाउन है ऐसे परिस्थितियों में कुछ रोचक बातें जो मेने दोस्तो से सुनी, सोशल मिडिया पर पढ़ी और खुद भी सोची तो आइये जानते है क्या है वो बातें ओर लास्ट में कुछ स्पेशल पॉइंट है आपके लिये इसलिये लास्ट तक जरूर पढियेगा।
लोकडाउन के दौरान हम भारतीयों के मन की बात
1. आज अमेरिका जैसे सुपर पावर देश में भी विश्व के नेतृत्व करने की क्षमता नहीं है।
2. चीन जैसे तानाशाह देश कभी विश्व कल्याण के बारे में नही सोच सकते है।
3. यूरोपीय उतने शिक्षित नहीं जितना हम उन्हें समझा करते थे।
4. हम अपनी छुट्टियां बिना अमेरिका, लंदन जाये अपनो के साथ भी बडे सकूँन के साथ बिता सकते है।
5. सभी भारतीयों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बाकी विश्व से बहुत ज्यादा है।
6. हमे लाइफ का कुछ समय बड़े बुजुर्गों के साथ जरूर बिताना चाहिये क्योकी वो हमें कुछ दिनो में ही वर्षो का अनुभव सीखा देंगे, जिस सर जिंदगी जीना आसान हो जाता है।
7. स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस प्रशासन ओर हमारी सेना ही समाज के असली हीरो हैं ना कि क्रिकेटर , ओर फिल्मी सितारे.
8. बिना उपभोक्ता के विश्व में सोना-चॉदी ओर डीज़ल-पेट्रोल का कोई महत्व नही है।
9. पहली बार पशु ओर पक्षियों को भी लगा होगा कि यह संसार उनका भी है।
10. रशोई केवल स्त्रियां ही नही पुरुष भी संभाल सकते है।
11. बिना किसी कुशल नेतृत्वकर्ता के कोई भी देश किसी भी संकट से बाहर नही निकल सकता।
12. इन विकट ओर संकटकालीन परिस्थितियों में आज पूरे विश्व को ये पता चल गया है की जो नेतृत्व करने की क्षमता भारतीयों में है, वो विश्व के किसी को देश के लीडर में नही है।
13. स्वच्छ, सहज, सरल, श्रेष्ठ ओर सांस्कारिक जीवन जीना कोई बहुत कठिन कार्य नही है
14. तारे वास्तव में टिमटिमाते भी हैं,यह विश्वास महानगरों के बच्चों को शायद पहली बार हुआ होगा।
15. समाज मे अच्छे लोग बहुत है जो समय आने पर हमेशा समाज के साथ खड़े रहते है।
16. कुछ भारतीय अमीरों मे मानवता कूट-कूट कर भरी हुई है, कुछ निर्लज्ज उद्योगपतियो को छोड़कर आज देश के सभी उद्योगपति देश के साथ खड़े हैं।
17. हम बहुत ज्यादा सीमित साधनों के साथ भी जिंदगी खुशी और सकूँन के साथ गुजार सकते है ये आज समझ मे आ रहा है क्योकी खर्चे जिंदगी जीने के लिये नही बाहरी दिखावो के लिये होते थे।
18. चरित्रवान नारियो की वजह से ही आज भारत मे नारियो को घर की लक्ष्मी और घर को मन्दिर समझते है हम.
19. टीवी और फ़िल्म के नायक, नायिकाएँ केवल हमारे मनोरंजन के लिये है, उन्हें फॉलो करने की जगह हमे अपने संस्कारो को फॉलो करना चाहिये।
20. हम बिना पिज़्ज़ा, बर्गर, चाऊमीन के भी स्वादिष्ट भारतीय व्यजंनों के साथ एकदम स्वस्थ रह सकते है।
21. इन विपरीत परिस्थितियों में उन लोगो को भी एहसास हो गया होगा जिन्हें लगता था कि अकेले रहने में सुख है, क्योकी आज जो लोग सामूहिक परिवारों में रहते थे, वो बाकियो से बहुत ज्यादा खुश है।
22. आज भारत के वो लोग भी एक दूसरे की सेवा के लिये आगे आ रहे है जिन्हें काल तक हम गरीब समझते थे, क्योकी वास्तव में गरीबी मन से होती है पैसे से नही.
23. इन विपरीत परिस्थितियों में हर भारतीय एक दूसरे के साथ पूरे तन-मन-धन से खड़ा नजर आ रहा है (कुछ जाहिलो को छोड़कर)
24. आज हमें इन परिस्थितियों ने अपने बच्चो के अंदर छुपी हुई प्रतिभाओ का भी एहसास कराया है, जो जिन्दगी की भागदौड़ में हम महसूस नही कर पा रहे थे।
25. प्रकृति ओर इसके संसाधन हमारे लिये धरोहर है हमारे बाप की संपत्ति नही शायद अब हमारे समझ मे आ रहा होगा।
26. विपत्ति के समय आज इंसान ही इंसान के काम आ रहा है इसलिये आधुनिकता के इस दौर में रिश्तों को एहमियत देना बड़ा जरूरी हो गया है।
27. इंसान दिखावे से नही सिर्फ आत्मचिंतन से ही महान बन सकता है।
28. जीवन मे स्वास्थ्य रहने के लिये शाकाहार बहुत जरूरी है
29. हमे जिंदगी में बहुत ऊपर जाने के लिये अपनी जड़ों के साथ जुड़े रहने बहुत जरूरी है क्योकी कामयाबी की ऊंचाइयों पर टिके रहने के लिये संस्कारो की डोर का होना बड़ा जरूरी है।
30. वक्त आने पर मीडिया भी सकारात्मक भूमिका निभा सकता है जो समय समय पर सरकार और देश के नागरिकों को अच्छे बुरे का फर्क समझाने में भी बड़ी भूमिका निभा सकता हैं,
बुरा वक्त मानव और मानवता को और निखारता है।। संकट के इस दौर में कोई पैसे की बात नहीं कर रहा है, बल्कि लोग एक दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं एक तरह से देखा जाए तो संकट की इस घड़ी ने सम्पूर्ण विश्व को इंसानियत का पाठ पढ़ाया है, और पैसे के पीछे ना भागने की सलाह दी है।
100+ best motivational whtsapp status पढ़ने और डाऊनलोड करने के लिये क्लिक करे।
12वी पास करने के बाद क्या करे जान ने के लिये क्लिक करे।
आशा करते है, आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा, अगर पसंद आया हो, तो प्लीज़ इसे अपने व्हाट्सएप ग्रुप्स ओर other सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर जरूर करियेगा। फिर मिलते है आपसे किसी ओर नये टॉपिक के साथ, हमारा आर्टिकल आपको कैसा लगा, कमेंट करके जरूर बताइयेगा।
ज्यादा जानकारी या किसी सुझाव के लिये आप हमारी ईमेल आई डी = apnipaltan007@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते है
Thank You
BY_TeamApniPaltan
Thanks
ReplyDeleteGood think