मेरे प्यारे पापा(फादर्स डे पर लेख) | apnipaltan

Happy Father's Day


मेरी स्कूल की छुट्टी 4 बजे हो जाती थी और अक्सर पापा आने में लेट हो जाते थे साढ़े चार बजे और कभी कभार पौने पाँच बज जाते...
उस वक्त पापा के पास एक स्कूटर हुआ
मैं फिर खुन्नस खाये बैठे रहता था और रात को खाना खाया न खाया कुछ परवाह नही
क्योंकि उसकी वजह से गली के लड़कों के साथ खेलने का वक्त वहां जाया हो जाता था
वैसे पापा कुछ नही कहते थे लेकिन जब माँ किचन में होती थी तो जाकर पीछे से पूछते थे
उसने खाना खाया कि नही?
मेरे लिये यही पुरुष की सबसे बेहतरीन परिभाषा है
वो एक स्कूटर से अपना सफर शुरू करता है तो भी वो अपने बच्चे को आगे खड़ा करता है और पत्नी को पीछे,वो बाइक लेता है तब भी उन्हें यूँही बिठाकर घूमता है
औ वो जब जिन्दगी के काफी पड़ाव पर कर लेता है और अपने लिये SUV लेता है तब भी उसके पास की सीट पर उसका परिवार होता है
वो सारी उम्र सबको कितना सहेजकर चलता है....
वो हर महीने अपनी माँ को संभालने सब काम होल्ड पर रखके उन्हें संभालने जाता है,वही तो पुरुष है जो उनके दर्द करते घुटनो में सरसों के तेल की मालिश करते हुए अपने बेटे का फर्ज अदा करता है ।
जो अपनी बहनो के मायरे के लिये अपनी FD तुड़वाकर गहने बनवा लाता है ।
जिसने हर बार झगड़ने के बाद अपनी बैग उठाकर पीहर जाती हुई अपनी पत्नी को रोका है ।
जिसने अपने बेटे के लिये शहर की सबसे बेस्ट स्कूल देखी थी,
जो अपने बेटे को हर महीने 5-10हजार भेज दिया करता है ताकि वो बेटा वहां बिन माँ के भी अच्छा खाना खा ले,रेशम के कम्बल में सो ले ।
जो अपने बेटे का कद खुदसे भी ऊंचा देखना चाहता है वही तो पुरुष है ।
सब रस्मो रिवाजो परिवार खर्चो के बीच वो कब बचा बचाकर खुदका घर बना लेता है किसी को पता ही नही चलता है ।
वो सबकी फरमाइश सुनता है, वो सबके लिये वक्त निकालता है लेकिन वो हर बार कही न कही चूक जाता है
और उसे सुनने को भी मिलता है
इतना सब कर लेने के बाद भी
और वो सुनता भी है बिना शिकायत किये ये सोचकर की अगली बार तो ये चीज हो जाने का चांस ही नही है ।
वो सपने देखता, वो प्रेम करता है,वो उम्मीद लगाता है
और उनके खो जाने के डर से फ्रस्ट्रेट भी होता है।
पुरुष किसी के कंधे पर सर रखकर रो नही सकता
क्योंकि लोगो की नजर में तो पुरुष लोहा है
और लोहा पिघलता भी तब है जब आंच बड़ी तेज लगती है ।
पुरुष कह नही पाता लेकिन वो भी सहता है
और वो कह नही पाता क्योंकि वो पुरुष है ।

अगर आप हमारे ओर आर्टिकल पढ़ना चाहते है तो यहाँ क्लिक करिये।


आशा करते है, आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा, अगर पसंद आया हो तो प्लीज़ इसे अपने व्हाट्सएप ग्रुप्स ओर other सोशल साइट्स पर शेयर जरूर करियेगा। फिर मिलते है आपसे किसी ओर नये टॉपिक के साथ, हमारा आर्टिकल आपको कैसा लगा, कमेंट करके जरूर बताइयेगा।

ज्यादा जानकारी या किसी सुझाव के लिये आप हमारी ईमेल आई डी = apnipaltan007@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते है

Thank You
BY_TeamApniPaltan

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

2 most motivational stories in hindi | छोटी तितली के संघर्ष की कहानी | success stories for motivation | apnipaltan

Coronavirus के वजह से इस लॉकडाउन, इस संकटकाल से हमे कुछ बातें जरूर सीखनी चाहिये - apnipaltan

टारगेट पूरा करने का सबसे आसान ओर जबरदस्त तरीका - apnipaltan