जिंदगी में अमीर बनने के लिये सबसे जरूरी बात || apnipaltan
Success formula
Success formula |
नमस्कार दोस्तो, आशा करते है आप सभी अच्छे होंगे, खुश होंगे।। में आपका दोस्त फिर से हाज़िर हूँ। आपके लिये एक ऐसी स्टोरी लेकर जिससे आप सीख पायेंगे की जीवन मे हम क्या गलती करते है, जिस वजह से हम जिंदगी में बहुत अमीर नही बन पाते है, दोस्तो आज हम आपको वही कारण बतायेंगे जिस वजह से बड़े बड़े टैलेंटेड लोग भी बहुत अमीर नही बन पाये इसके लिये इस स्टोरी को लास्ट तक जरूर पढियेगा.....
एक लड़का था दोस्तो, जिसने जीवन मे खुब पढ़ाई की, ओर पढ़ाई पुरी होने के बाद उसने जॉब करनी शुरू कर दी शुरुवात में परिणाम अच्छे नही मिल रहे थे, वो जिंदगी में बहुत पैसे कमाना चाहता था, क्योकी उसके सपने बड़े थे, वो बड़े बड़े होटल में रुकना चाहता था, बड़ा घर बनाना चाहता था, वो चाहता था उसके पास एक BMW कार हो, वो विदेश घूम कर आये, एक दिन उसने ये अपने मन की बात अपने दोस्त को बताई की यार में जीवन मे बहुत तरक्की करना चाहता हु पर मन के मुताबिक परिणाम नही मिल रहे, क्या करूँ कोई रास्ता बता ?
तो उसका दोस्त बोला की शहर के पास जो समुंदर है, उसी के पास एक आश्रम बना हुआ है और वहाँ एक गुरुजी रहते है वही एकमात्र इंसान है, जो तेरी समस्याओं का समाधान कर सकते है। अब ये बात सुनने के बाद वो लड़का गुरुजी के आश्रम में पहुँचा ओर अपने मन की व्यथा गुरुजी को बताई गुरु जी सारी बात सुनने के बाद बोले आओ मेरे साथ चलो ओर गुरुजी उसे समुन्द्र किनारे लेकर गये, वहाँ एक पत्थरो का बड़ा सा ढेर पड़ा था जिसे दिखाकर गुरुजी बोले कि ये पत्थरो का ढेर देख रहे हो, इन पत्थरों में एक पत्थर ऐसा है जिसे अगर तुम किसी भी धातु से छुआ दोगे तो वो धातु सोना बन जायेगी। अगर वो पत्थर तुम्हे मिल जाये तो फिर तो तुम्हारी सारी समस्याओं का समाधान हो जायेगा। वो लड़का बोला की गुरुजी मे उस पत्थर की पहचान कैसे करूँगा ?
तो गुरुजी बोले जब तुम सारे पत्थरो को छुओगे तो सब बहुत ठंडे लगेंगे और वही एक पत्थर होगा जिसे छूने पर आपको गर्मी महसुस होगी और ऐसे तुम्हे उस पत्थर का पता चल जायेगा।
अब लड़का एक एक पत्थर उठता ओर हाथ मे पकड़ता ओर जब उसे ठंडा लगता तो उसे उठाकर समुन्द्र में फेंक देता धीरे-धीरे समय बीतने लगा, अब उसका रोज का यही काम हो गया, लड़का रोज शाम को समुन्द्र किनारे आता पत्थर उठता उसे हाथ मे ठंडक महसूस होती और वह उसे समुन्द्र में फेंक देता, दो तीन दिन से वो यही सब कर रहा था अब उसकी ये आदत सी बन चुकी थी वो पत्थर उठाता ओर समुन्द्र में फेंक देता वो अगली शाम भी यही सब कर रहा था पत्थर उठता ओर फेक देता फिर दुसरा उठाया और फेक दिया उसने फिर पत्थर उठाया फिर फेक दिया अब क्या हुआ ऐसा करते करते फिर उसने एक पत्थर उठाया और फिर फेक दिया लेकिन ये क्या इस बार जो पत्थर फेका वो तो एक दम गर्म था उसे तुरंत याद आया की ये तो वही पत्थर था जिसकी तलाश में वो कई दिन से था लेकिन अब क्या करे अब तो वो समुन्द्र में फेंका जा चुका था वो लड़का खुद पर अफसोस करता हुआ वापस आ रहा था, सिर्फ ये सोचता हुआ कि काश उसने ध्यान दिया होता और वो पत्थर फेका ना होता अब सोचने वाली बात ये है क्या हम तो उस लड़के की तरह नही कर रहे ? तो मेरा जवाब होगा हाँ हम भी तो उसी लड़के की तरह है जो रोज मिली हुये मोको को ऐसे ही छोड़ दे रहे है क्योंकी हम बहुत शॉर्टकट में बड़ा इंसान बनना चाहते है जबकी सफलता का कोई शॉर्टकट नही इसके लिये तो हमे मेहनत ही करनी पड़ेगी रोज निरंतर मेहनत............
इस स्टोरी से हमे क्या सीखना चाहिये =
दोस्तो क्या खूब कहा है किसी ने "कि जिंदगी हमे रोज एक नया मौका देती है जिसे सरल शब्दो मे हम कल कहते है" दोस्तो अगर आप वाकई में बहुत अमीर बनना चाहते है तो जीवन मे मिले हुए मोको को छोड़ना नही जीवन मे मोके बनाना सीखो। अगर आपने मोके बनाना सीख लिया ओर उस पर लग कर मेहनत करनी शुरु कर दी तो आपको इस दुनिया मे बड़ा इंसान बनने से कोई नही रोक सकता।
ऐसी ही ओर inspirational स्टोरीज़ के लिये यहाँ क्लिक करे।
ऐसी ही ओर inspirational स्टोरीज़ के लिये यहाँ क्लिक करे।
आशा करते है, आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा, प्लीज़ इसे अपने व्हाट्सएप ग्रुप्स ओर other सोशल साइट्स पर शेयर जरूर करियेगा। फिर मिलते है आपसे किसी ओर नये टॉपिक के साथ, हमारा आर्टिकल आपको कैसा लगा, कमेंट करके जरूर बताइयेगा।
ज्यादा जानकारी या किसी सुझाव के लिये आप हमारी ईमेल आई डी = apnipaltan007@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते है
Very nice story sir
ReplyDelete